Giridih News: नागेंद्र महतो ने सदन में उठायी पॉलिटेक्निक कॉलेज शुरू करने की मांग

कॉलेज शुरू होने से बगोदर, सरिया, बिरनी के अलावे निकटतम प्रखंड बरकट्ठा व विष्णुगढ़ प्रखंड के भी छात्रों को पॉलिटेक्निक की पढ़ाई में सुविधा मिलेगी.
बीते पांच साल से प्रखंड के लोग बगोदर-मंझलाडीह अडवारा सड़क पर स्थित पोलिटेक्निक कॉलेज के उद्घाटन की बाट जोह रहे हैं. इसके लिए बनाये गये भवन में शिक्षण कार्य शुरू किये जाने का मामला बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने विधानसभा में उठाया है. ज्ञातव्य है कि 2016 में विधायक नागेंद्र महतो ने करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से दस एकड़ भू-भाग में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. 2019 में पूरी तरह से क्लास और छात्रावास के लिए कमरे बनकर तैयार हो गये. इसके बाद भी बीते पांच साल से पॉलिटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन और इसमें शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो पाया. इसके अलावा देखरेख के अभाव में भी यह जर्जर भी होने लगा है. इसे चालू कराये जाने को लेकर विधायक नागेंद्र महतो ने विधानसभा में मांग उठायी है. उन्होंने सदन में कहा कि 2019 में भवन बनकर तैयार होने के बावजूद शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की कमी के कारण पठन-पाठन कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




