Giridih News: बिरनी में विधायक ने किया सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: बिरनी में विधायक ने किया सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन

Giridih News: बिरनी प्रखंड के पलौंजिया स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का उद्घाटन बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो, बीडीओ फणीश्वर रजवार व सीओ संदीप मधेसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता को लेकर शुभकामनाएं दी. महोत्सव के तहत पहला मैच नेहरू युवा क्लब अरारी और यूथ क्लब जनता जरीडीह के बीच खेला गया. इस मोके पर विधायक ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. खेल भावना से ओत प्रोत होकर युवा अपने जीवन में अनुशासन और टीम भावना को अपनाएं. उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है. मौके पर जमा दो उच्च विद्यालय के प्राचार्य श्यामदेव राय, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, टुपलाल वर्मा, लक्ष्मण दास, सूरज मोदी, मनोज सिंह, सुभाष वर्मा, सिमराढाब के मुखिया दिलीप दास, रतन पांडेय, आजसू नेता कंचन राय, अरारी के पंचायत समिति सदस्य पंकज यादव, प्रेमचंद कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola