Giridih News: बगोदर विधायक ने की सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग

Giridih News: बगोदर में सरकारी जमीन पर बढ़ते अतिक्रमण का मामला अब तूल पकड़ने लगा. अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर विधायक नागेंद्र महतो ने बगोदर में सरकारी जमीन पर भाकपा माले के कार्यालय पर भी निशाना साधा है.
इसे लेकर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा है कि रोजी रोटी चला रहे फुटपाथी दुकानों को प्रशासन के द्वारा हटाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर सीपीआईएमएल पार्टी के द्वारा सरकारी जमीन पर कार्यालय चला रहे हैं जिसे प्रशासन नहीं हटा रही है. विधायक श्री महतो ने सदन में कहा कि बगोदर प्रखंड के बगोदर बाजार के सरिया रोड में सरकारी जमीन पर सीपीआईएमएल का कार्यालय का निर्माण कराया गया है. इधर इस मामले को लेकर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें चुना है. इसपर ध्यान देने की जरूरत है ताकि विकास की रफ्तार नहीं रुके. उन्होंने यह भी कहा कि बगोदर कैसे व्यवस्थित हो, इसपर कार्य किया जाना चाहिए न कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाकपा माले को कोसने का काम करे. अनावश्यक सवालों न होकर विकास को लेकर मूल सवालों को लेकर बात होनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




