Giridih News :एओआइ की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण को ले लोगों को किया जागरूक

Updated at : 04 Mar 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :एओआइ की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण को ले लोगों को किया जागरूक

Giridih News :एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एओआइ) की टीम सोमवार की सुबह प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य साइकिल से यात्रा करते गिरिडीह पहुंची.

विज्ञापन

एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एओआइ) की टीम सोमवार की सुबह प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य साइकिल से यात्रा करते गिरिडीह पहुंची. यह टीम रांची से निकलकर देवघर जा रही थी. इस दौरान अरगाघाट में टीम लीडर मिथुन ने पत्रकारों से कहा कि कोलकाता से इस यात्रा की शुरुआत की गयी है. टीम पहले दुर्गापुर होते हुए रांची पहुंची और फिर रांची से देवघर जाने के क्रम में आज यहां पहुंची है. कहा कि इसमें एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया के कई अधिकारी व कर्मी शामिल हैं. लोगों को प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जागरूक किया जा रहा है. साथ ही शारीरिक फिटनेस का भी संदेश दिया जा रहा है. टीम में महिला सदस्य भी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola