Giridih News :थाना प्रभारी ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनाकर दिया सुरक्षा का संदेश

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :थाना प्रभारी ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनाकर दिया सुरक्षा का संदेश

बिरनी व गांडेय पुलिस ने रविवार को वाहन जांच अभियानचलाया. बिरनी थाना प्रभारी ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया.

विज्ञापन

बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने रविवार को बरहमसिया पेट्रोल पंप के पास बाइक जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई बाइक चालक को बिना हेलमेट के पकड़े गये. ऐसे बाइक चालकों को थाना प्रभारी ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षा का संदेह दिया. कहा कि बाइक चालकों के लिए हेलमेट सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है. घर से बाइक लेकर निकलें, तो हेलमेट अवश्य ही पहने और सुरक्षित रहें. नाबालिग को बाइक चलाने के लिए ना दें. कहा कि एक व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो एक पूरा परिवार बिखर जाता है. इसलिए बिरनी की जनता से अपील है किऔ अपने और पड़ोसी को जागरूक कर एक-एक जिंदगी बचाने का संकल्प लें. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, पूर्व मुखिया प्रेमचंद्र वर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.

पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

रविवार को गांडेय थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में चले सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस बल ने गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य सड़क पर वाहनों की डिक्की की जांच की गयी. साथ ही बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के साथ वाहन के कागजात के साथ वाहन चलाने का निर्देश दिया गया. वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गयी. नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने से हादसों में कमी आने की बात कही. मौके पर गांडेय थाना के पदाधिकारी व पुलिस जवान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola