Giridih News : पंस की बैठक के निर्णयों की अनदेखी से सदस्य नाराज

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : पंस की बैठक के निर्णयों की अनदेखी से सदस्य नाराज

Giridih News : डुमरी प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई पंचायत समिति सदस्यों की बैठक

विज्ञापन

Giridih News : प्रतिनिधि, डुमरी. डुमरी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख उषा देवी ने की. पंसस सतीश मंडल ने कहा कि पंचायत समिति की बैठक ना तो नियमित होती है और ना ही बैठक में लिये गये निर्णयों पर ढंग से अमल होता है. मौके पर अधिकारियों ने पंसस द्वारा उठायी गयी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया.

सदस्यों ने रखी क्षेत्र की समस्याएं :

इस दौरान इसरी बाजार पंचायत समिति सदस्य ने बाजार में खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट की मरम्मत कराने, इसरी बाजार चौक पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बाजार से गुजरनेवाले 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में सुरक्षा के लिए गार्ड वायर लगवाने, चौक में लगातार लगनेवाली जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने तथा क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की. नागाबाद के पंसस सतीश मंडल ने आरोप लगाया कि नागाबाद क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत बिना कार्य कराये ही राशि की निकासी कर ली गयी है. पंसस शंभु महतो ने अमरा के आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह जर्जर होने और भवन की स्थिति काफी खराब होने की बात कही. इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जायेगी.

सेविका के केंद्र में देर से आने की शिकायत :

चेगड़ो पंसस ने आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के देर से केंद्र आने की शिकायत की. चीनो के पंसस ने समादा में आंगनबाड़ी केंद्र निजी घर में संचालित होने की शिकायत की. बताया गया कि डुमरी प्रखंड के चालमो से भावानंद तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है. जामतारा के पंसस ने कहा कि पंसस को मानदेय अब तक नहीं मिला है. मौके पर पंसस सतीश मंडल, मुन्ना शर्मा, निक्कू मिर्धा, जयंती देवी, बीरबल पंडित, शंभु महतो, मोजीलाल महतो, मुनिलाल अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे. विभागों की ओर से पशुपालन विभाग के राजेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आकिब अंसारी, बीटीएम मुकेश कुमार, एजीएम सतीश मुर्मू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेश प्रसाद, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रभास चंद्र गुप्ता, बिजली विभाग के एसडीओ तथा आपूर्ति विभाग के एमओ भी बैठक में उपस्थित थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola