Giridih News :बकरीद को ले सजने लगा बाजार, बढ़ी चहल-पहल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बकरीद को ले सजने लगा बाजार, बढ़ी चहल-पहल

Giridih News :ईद उल अजहा यानी बकरीद की तैयारियां शुरू हो गयी. बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बकरीद के पूर्व अंतिम रविवार को मुस्लिम बाजार, बड़ा चौक, गांधी चौक, स्टेशन रोड, भंडारीडीह, पचंबा समेत शहर के बाजार में टोपी, रुमाल, रेडिमेड कपड़े, जूते-चप्पल व शृंगार की दुकानों में अच्छी-खासी भीड़ रही. मुस्लिम समुदाय के लोग देर शाम तक खरीदारी में लीन दिखे.

बकरे की खूब हुई बिक्री

इधर, बकरीद के मद्देनजर हुट्टी बाजार स्थित रविवारीय हाट में भी बकरे की जमकर खरीदारी हुई. बाजार में बकरे की कीमत आसमान छूती नजर आयी. ग्राहकों के बीच खस्सी के रंग, वजन एवं कीमत को ले आपाधापी दिकी. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि संभवत: 28 मई को बकरीद मनाई जायेगी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola