मलेरिया से बचाव को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली, बच्चों को दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

रैली में शामिल छात्र-छात्राएं

गावां प्रखंड में मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। बचाव के उपाय और लक्षणों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

गावां प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया. मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार ने कहा कि मच्छर के काटने से सात बीमारियां होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिसमें मुख्य रूप से मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, कालाजार, चिकनगुनिया आदि है. इन बीमारियों से बचने के लिए घर के आसपास जल जमाव नहीं होने दें. टायर, प्लास्टिक ग्लास और बेकार बर्तन को घर के अंदर नहीं रखे. जब भी सोएं तो मच्छरदानी का प्रयोग करें.

मलेरिया पर्यवेक्षक मोहम्मद कमर ने बताया कि किन्हीं को बुखार, माथा दर्द, बदन दर्द, उल्टी जैसा लगे तो स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपने खून की जांच कराए. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार साव, जलील अंसारी, राजीव रंजन, शिशिर उपाध्याय आदि ने योगदान दिया.


विज्ञापन
Binod Pandey

लेखक के बारे में

By Binod Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola