स्कूल तक पक्की सड़क का इंतजार, कीचड़मय पगडंडी बनी बच्चों की मजबूरी

Updated:
विज्ञापन

स्कूल के सामने कीचड़मय पगडंडी

गिरिडीह के ताराटांड़ प्लस टू स्कूल के बच्चे कीचड़ भरी पगडंडी से गुजरने को मजबूर हैं। बारिश में फिसलकर गिर रहे हैं छात्र, प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग।

विज्ञापन

गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग से सटे प्लस टू उच्च विद्यालय ताराटांड़ के बच्चे कच्ची कीचड़मय पगडंडी होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं. बरसात में तो प्रतिदिन दो चार बच्चे कीचड़मय पगडंडी में फिसल कर गिर रहे हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत सचिवालय से कुछ दूरी पर प्लस टू उच्च विद्यालय ताराटांड़ अवस्थित है. विद्यालय में डेढ़ हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन स्कूल तक कीचड़मय पहुंच पथ के कारण वे काफी परेशान हैं. छात्र-छात्राओं की मानें तो मुख्य मार्ग से होकर एक कच्ची पगडंडी से सभी को स्कूल जाना पड़ता है.

इधर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि बच्चे व शिक्षक शिक्षिकाएं कच्ची कीचड़मय पगडंडी से होकर आवाजाही करने को मजबूर हैं. मामले को लेकर विभाग को पत्राचार किया गया है.

विधायक को किया जाएगा पत्राचार : मुखिया

ताराटांड़ पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने कहा कि कीचड़मय पगडंडी के कारण बच्चे समेत स्कूल प्रबंधन भी परेशान है. मुख्य सड़क से स्कूल तक सड़क या पीसीसी निर्माण के लिए विधायक को पत्राचार किया जाएगा.


विज्ञापन
Samsul Ansari

लेखक के बारे में

By Samsul Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola