अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को सीओ ने किया जब्त, थाना को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

जब्त ट्रैक्टर की फोटो

गावां में सीओ अभिषेक कुमार ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना को सौंपा। खनन विभाग को दी गई सूचना, आगे की कार्रवाई जारी।

विज्ञापन

अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीओ अभिषेक कुमार ने गुरुवार को बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर गावां थाना के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर तिसरी प्रखंड की ओर जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

दरअसल सीओ आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान खोटमनाय के पास उनकी नजर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर थाना प्रभारी के हवाले कर दिया.

थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि सीओ द्वारा वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से थाना को सौंपा गया है. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) को सूचना भेज दी गई है.


विज्ञापन
Binod Pandey

लेखक के बारे में

By Binod Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola