जमुआ में डीलर संघ की बैठक, आंदोलन की रणनीति पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल सभी डीलर

जमुआ डीलर संघ ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का फैसला किया है। 7 सितंबर को धरना और 1 नवंबर से राशन वितरण ठप करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

पीडीएस दुकानदारों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होने की जरूरत है. यह बातें संघ के जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने गुरुवार को जमुआ डीलर संघ की बैठक में कही. बैठक जमुआ प्रखंड मुख्यायल सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता मुकेश चौधरी व संचालन नंदलाल पांडेय ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने कहा कि डीलरों की एकजुटता के सामने केंद्र व राज्य सरकार को झुकना ही पड़ेगा. निर्णय लिया गया है कि सीएमआर (कस्टम मिलिंग राइस) के एजीएम मदन मोहन के रवैये के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी.

उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर सात सितंबर को जमुआ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन होगा. सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है. यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गयी, तो एक नवंबर से राशन वितरण ठप कर दिया जायेगा. मौके पर मो नेजाम अंसारी, उदय शंकर राय, दशरथ शर्मा, सुखदेव वर्मा, सोना यादव, गुलाम रब्बानी, शीला वर्मा, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Sunil Verma

लेखक के बारे में

By Sunil Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola