अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो और परिजन

डुमरी के एनएच-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चिंतामणी महतो की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

डुमरी थाना क्षेत्र के घुजाडीह स्थित मीना जेनरल अस्पताल के पास एनएच-19 पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी स्व. धनी महतो के बेटे 55 वर्षीय चिंतामणी महतो के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, चिंतामणी महतो बाइक से लुकैया से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान घुजाडीह स्थित मीना जेनरल अस्पताल के पास एनएच-19 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई.

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक बिनोद सिंह अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया. मृतक की छोटी बहू ललिया कुमारी ने बताया कि चिंतामणी महतो लुकैया से वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं.


विज्ञापन
Shashi Kumar Jais

लेखक के बारे में

By Shashi Kumar Jais

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola