Giridih News: एलआरडीसी ने किया लंबित वाद से संबंधित भूमि का भौतिक सत्यापन

Giridih News: खोरीमहुआ के भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) सुनील प्रजापति ने बुधवार को देवरी अंचल के नेकपुरा गांव का दौरा किया.
इसमें भूमि हदबंदी को लेकर खोरीमहुआ के न्यायालय में लंबित वाद से संबंधित भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया. एलआरडीसी ने बताया कि वाद संख्या 5/24 के तहत नेकपुरा गांव की मालो देवी बनाम उड़वा देवी का मुकदमा खोरीमहुआ न्यायालय मे लंबित है. उक्त वाद के संबंध में चल रही सुनवाई के क्रम में बुधवार को उक्त भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया. इस दौरान प्रभारी अंचल निरीक्षक राजेश बास्के एवं सरकारी अमीन द्वारा दावेदारों की भूमि को चिन्हित करने को लेकर भूमि का सीमांकन किया गया. मौके पर देवरी थाना के पुलिस बल भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




