पिकअप वैन पर गिरी पेड़ की डाली, बाल-बाल बचा चालक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगोदर-सरिया रोड पर दोंदलो के समीप एक पिकअप वैन पर सोमवार को एक पेड़ की डाली टूटकर गिर गयी. इससे वाहन का अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि वाहन चालक बाल-बाल बच गया.

विज्ञापन

बगोदर. बगोदर-सरिया रोड पर दोंदलो के समीप एक पिकअप वैन पर सोमवार को एक पेड़ की डाली टूटकर गिर गयी. इससे वाहन का अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि वाहन चालक बाल-बाल बच गया. वैन बगोदर से सरिया की ओर जा रहा रहा था. इसी दौरान हाइस्कूल दोंदलो के पास जर्जर सूखे पेड़ की डाली टूटकर गिर गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. क्रेन के माध्यम से पेड़ की डाली को हटाया गया. मालूम रहे कि बगोदर-सरिया रोड पर अंबाडीह से करंबा मोड़ तक काफी संख्या में जर्जर पेड़ हैं. इसकी डालियां प्राय: टूटकर गिरती रहती हैं. इससे वाहन चालक व राहगीर काफी डरे हुए रहते हैं. ग्रामीण लगातार सूखे पेड़ हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola