-छात्राओं को दी गयी कानून की जानकारी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह ने शुक्रवार को लंगटा बाबा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मिर्जागंज के कानूनी साक्षरता क्लब में जागरूकता शिविर लगाया. इसमें छात्राओं को कानून की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक मुकेश कुमार ने की. विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय के पीएलवी सुबोध कुमार साव की मौजूदगी में छात्राओं को डायन-बिसाही कानून की विस्तृत जानकारी दी गयी. कहा कि डायन डायन प्रथा एक सामाजिक और अंधविश्वास पर आधारित प्रथा है, जो मुख्य रूप से महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी हैं. इसके लिए महिला को प्रताड़ित करने पर छह माह की अवधि के लिए कारावास या अथवा दो हजार रुपये जुर्माना अथवा दोनों सजा से मिल सकती है. पीएलवी हीरा देवी और प्रदीप कुमार ने बच्चियों को बाल विवाह के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. शानडीह में डायन प्रथा की रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाटक कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola