धनवार में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन, एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ आयोजक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुनीत राय स्टेडियम, धनवार में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2025-26 प्रतियोगिता का समापन हो गया. छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो जैसी स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

गिरिडीह. झारखंड शिक्षा परियोजना एवं प्रखंड संसाधन केंद्र धनवार की ओर से पुनीत राय स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2025-26 प्रतियोगिता का बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ. प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

800 मीटर में वीरेंद्र और 200 में नमीना ने मारी बाजी

बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में वीरेंद्र आयन उच्च विद्यालय, डोरंडा के वीरेंद्र विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया. बालिका वर्ग में नमीना कुमारी ने बाजी मारी.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह: देवरी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, चतरो में 50 साल पुरानी परंपरा और बैरिया में क्या है खास?

200 मीटर बालक वर्ग में वीरेंद्र आयन उच्च विद्यालय के पीयूष कुमार प्रथम रहे. वहीं बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जुड़मा की अंजली भारती ने पहला स्थान प्राप्त किया.

शॉटपुट के बालक वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल धनवार के आशीष कुमार और बालिका वर्ग में महक कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया.

कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल में भी दिखा उत्साह

प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था. दो दिनों तक चले आयोजन में प्रखंड के अलग-अलग विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया.

खेल से बच्चों का होता है समग्र विकास : बीडीओ

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ देवेंद्र कुमार दास ने किया था. उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराया जाए.

ये भी पढ़ें: Giridih Traffic Rules: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के श्राद्ध पर गिरिडीह में बदला ट्रैफिक रूट, 17 सितंबर को भारी वाहनों पर 15 घंटे की नो-एंट्री

मौके पर नागेश्वर यादव, श्याम नंदन कुमार, पवन कुमार, दिनेश यादव, कालेश्वर प्रसाद, कमल महेंद्र वर्मा, सुशील चंद्र, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र, राजेश कुमार, उमेश दास समेत अन्य शिक्षक, कर्मी और खेलप्रेमी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola