SIR के लिए गांवों में कैंप, बेंगाबाद के प्रखंड-अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा; 15 अक्तूबर तक परेशानी

Updated:
विज्ञापन

तहसील के बाहर परेशान घूमते हुए ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह में SIR कार्य के चलते सरकारी कैंपों में अधिकारी-कर्मचारी व्यस्त हैं. इससे प्रखंड और अंचल कार्यालयों में आम लोगों के जरूरी काम रुक गए हैं. जानिए कब तक जारी रहेगी यह स्थिति.

विज्ञापन

गिरिडीह. SIR कार्य को लेकर प्रशासन की ओर से प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में कैंप लगाया जा रहा है. कैंप के कारण प्रखंड और अंचल कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी सुबह कार्यालय से निर्धारित स्थलों के लिए निकल जाते हैं और देर शाम तक गांवों में ही डटे रहते हैं.

विज्ञापन

इसका असर कार्यालय के सामान्य कामकाज पर पड़ रहा है. दूसरे गांवों से अपने जरूरी काम के लिए प्रखंड-अंचल कार्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों को संबंधित अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिल पा रहे हैं. ऐसे में कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह: देवरी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, चतरो में 50 साल पुरानी परंपरा और बैरिया में क्या है खास?

कैंपों में मतदाताओं की त्रुटियों में सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज जमा लेने के साथ उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने का काम तेजी से चल रहा है. अधिकारियों और कर्मचारियों के क्षेत्र में रहने के कारण कार्यालयों में दिनभर सन्नाटा जैसी स्थिति बनी रहती है.

जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र का काम प्रभावित

अंचल कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र समेत अन्य काम कराने में परेशानी हो रही है. ग्रामीण रिपोर्ट कराने और दूसरे जरूरी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन संबंधित कर्मियों के कैंप में रहने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है.

इसी तरह प्रखंड कार्यालय में पेंशन, आवास योजना समेत अन्य कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों और बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई लोग काफी देर तक कार्यालय में कर्मचारियों का इंतजार करने के बाद वापस लौट रहे हैं.

ऑपरेटरों के भी कैंप में रहने के कारण ग्रामीणों को अपने आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेने में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि SIR कार्य में अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण दूसरे सरकारी काम प्रभावित हो रहे हैं.

15 अक्तूबर तक कैंपों में जुटे रहेंगे अधिकारी-कर्मचारी

अधिकारियों का कहना है कि SIR महत्वपूर्ण कार्य है और इसे लेकर गांवों में लगातार कैंप लगाया जा रहा है. कैंप में अधिकारियों के साथ कर्मचारियों को भी सुबह से देर शाम तक मौजूद रहना पड़ता है. अधिकारियों के अनुसार 15 अक्तूबर तक यही स्थिति रहने की संभावना है. इसके बाद कार्यालयों में सामान्य रूप से कामकाज शुरू हो जायेगा.

ये भी पढ़ें: DAE New DG: धनबाद-गिरिडीह के पूर्व एसपी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, परमाणु ऊर्जा विभाग में बने डीजी

अधिकारियों के मुताबिक SIR के दौरान मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों को दूर करना जरूरी है. त्रुटियां दूर नहीं होने पर संबंधित मतदाताओं के नाम सूची से हटने की संभावना को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola