डुमरी में बाइक सवार को टक्कर मार भाग रही कार पेड़ से टकरायी, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है.

विज्ञापन

गिरिडीह. डुमरी थाना क्षेत्र के चेगरो मोड़ के समीप बुधवार को स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार तेलखारा निवासी योगेंद्र प्रसाद साव (36) को टक्कर मार दी. दुर्घटना में योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा, लेकिन जामतारा के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी.

विज्ञापन

कार में सवार तोपचांची निवासी अब्दुल मतीन अंसारी (30) और चास निवासी अब्दुल वसीम (26) भी दुर्घटना में घायल हो गये.

तीन घायलों को किया गया रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. योगेंद्र प्रसाद साव और अब्दुल मतीन अंसारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. वहीं अब्दुल वसीम को इलाज के लिए बोकारो भेजा गया.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह: देवरी में विश्वकर्मा पूजा की धूम, चतरो में 50 साल पुरानी परंपरा और बैरिया में क्या है खास?

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में लेकर डुमरी थाना ले गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola