-सोलर युक्त टंकी खराब होने से केवट टोला की 500 आबादी प्यासी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 10:32 PM
सदर प्रखंड अंतर्गत परसाटांड़ पंचायत के केवट टोला में लगी सोलर युक्त पानी टंकी बीते एक वर्ष से बंद पड़ी है.
पिछले एक वर्ष से जलसंकट का सामना कर रहे हैं ग्रामीण पानी के लिए जाना पड़ता है दूसरे गांव गिरिडीह. सदर प्रखंड अंतर्गत परसाटांड़ पंचायत के केवट टोला में लगी सोलर युक्त पानी टंकी बीते एक वर्ष से बंद पड़ी है. इस कारण लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण कृष्णा मल्लाह, अभिषेक मल्लाह, विक्रम मल्लाह, किशन मल्लाह, विक्की मल्लाह ने बताया कि पानी टंकी खराब होने की सूचना जनप्रतिनिधि व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को दी गयी, बावजूद इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है. बताया कि टोले की आबादी करीब 500 के करीब है. यहां पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. पानी के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है, जहां पहले से ही भीड़ लगी रहती है. मुखिया कुंती देवी ने कहा कि केवट टोला में खराब पड़ी सोलर युक्त पानी टंकी के बारे में जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गयी थी. बावजूद ठीक कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










