Giridih News: श्रीरामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Updated at : 04 Mar 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: श्रीरामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Giridih News: देवरी प्रखंड के नयासांखो गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में मंगलवार से नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ शुरू हुआ. यज्ञाचार्य धनंजय पांडेय के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

यात्रा में शामिल 251 महिला व कुंवारी कन्या कलश लेकर सांखो, बांसडीह, तिलयडीह, बुधवाडीह समेत अन्य गांवों का भ्रमण करने के बाद फुरचवा नदी से जल भरकर यज्ञस्थल पहुंची. इसके बाद यज्ञाचार्य धनंजय पांडेय व उपाचार्य बांके बिहारी के नेतृत्व में अनुष्ठान शुरू हुआ. अनुष्ठान के दौरान वाराणसी से आये प्रवक्ता आदित्यनाथ त्रिपाठी, वृंदावन से आयी चित्रा शुक्ला व रामाशंकर पांडेय संगीतमय श्रीराम कथा सुनायेंगे. कलश यात्रा में जिप सदस्य विमल कुमार सिंह, मुख्य यजमान नरसिंह राय, ललिता देवी, जनार्दन प्रसाद राय, चंद्रमौलेश्वर राय, द्वारिका राय, भागीरथ राय, महेश राय, किशोर राय, शंभु राय, माजो राय, प्रदीप राय, भूदेव राय, रामाकांत राय, नरेश राय, मदन राय, वरुण राय, निवारण राय, उमेश राय, नकुल राय, गणेश राय,मदन राय, दिगंबर राय, परशुराम भैया, सुरेंद्र भैया आदि अपना योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola