Jharkhand News: हल्दी रस्म की फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा महंगा, पूर्व प्रेमिका ने किया यौन शोषण का केस, शादी छोड़ युवक फरार

Updated at : 07 Mar 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: हल्दी रस्म की फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा महंगा, पूर्व प्रेमिका ने किया यौन शोषण का केस, शादी छोड़ युवक फरार

Jharkhand News: एक युवक को अपने वैवाहिक रस्म हल्दी की फोटो सोशल मीडिया में डालना महंगा पड़ गया. युवक की फोटो देख उसकी प्रेमिका ने इसका विरोध करते हुए गांडेय थाना में आवेदन दे दिया. इसके बाद न सिर्फ बारात की तैयारी धरी रह गयी, वरन युवक खुद पुलिस से बचने के लिए घर से फरार हो गया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांडेय थाना क्षेत्र के भोगतिया लोहारी निवासी प्रकाश यादव के 22 वर्षीय पुत्र सूरज यादव की शादी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोरियाद में तय हुई थी. भोगतिया लोहारी से युवक की बारात सात मार्च को कोरियाद गांव के लिए निकलने वाली थी. दो दिन पूर्व युवक की हल्दी की रस्म अदा हुई और युवक ने शरीर में हल्दी लगा फोटो फेसबुक में पोस्ट कर दी. फोटो देखकर सूरज यादव की प्रेमिका ने गांडेय थाना में आवेदन देकर सूरज पर शादी का प्रलोभन देकर पिछले कुछ महीने से उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया. आवेदन के आधार पर गांडेय पुलिस शुक्रवार को सूरज यादव के खिलाफ कांड संख्या 19/25 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची. तब तक आरोपित युवक व उसके पिता घर से फरार हो गये. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके करीबी से पूछताछ करते हुए संबंधित क्षेत्र में छापामारी भी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola