Giridih News: ज्वेलरी दुकान से नकदी समेत 16 लाख रुपये के आभूषण व बर्तन की चोरी

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 02 Dec 2025 11:07 PM

विज्ञापन

Giridih News: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव स्थित श्री दुर्गा ज्वेलर्स व बर्तन भंडार दुकान से चोरों ने नकदी समेत 16 लाख रुपये के आभूषण व बर्तन की चोरी कर ली. चोर दुकान की छत में लगी एसबेस्टस शीट को हटाकर अंदर प्रवेश किये.

विज्ञापन

मंगलवार सुबह दुकान मालिक अहिल्यापुर गांव निवासी मनोज कुमार सोनी जब दुकान पहुंचे, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई. सूचना पर अहिल्यापुर पुलिस वहां पहुंची और छानबीन की. भुक्तभोगी मनोज सोनी ने अहिल्यापुर थाना में शिकायत कर चोरी गये सामान को बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. भुक्तभोगी ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात लगभग नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गये. मंगलवार की सुबह जब दुकान पहुंचे, तो एसबेस्टस शीट उखड़ी हुई थी. दुकान में रखी आलमारी टूटी हुई थी. भुक्तभोगी ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे 80 हजार रुपये नकद, लगभग पांच किलो चांदी की पायल, सिकड़ी, चूड़ी, अंगूठी, बिछिया, हार, बच्चे की बाली आदि (करीब सात लाख 50 हजार रुपये मूल्य), 80 ग्राम सोने के जेवरात (कीमत लगभग आठ लाख रुपये) और कांसा-पीतल के बर्तन (कीमत लगभग 40 हजार रुपये) की चोरी कर ली. सूचना पर अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी दल-बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola