Giridih News :सुरक्षा व्यवस्था के बीच दखल दहानी का हुआ कार्य

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गोलगो गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद का फैसला आने के बाद रविवार को न्यायालय के आदेश पर दखल दहानी का कार्य किया गया. व्यवहार न्यायालय के नाजिर की अगुवाई में सर्वे जानकार आयुक्त रामरतन शर्मा के साथ बेंगाबाद सीओ अमीर हमजा, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी अमर किशोर प्रसाद सिन्हा सदल-बल गोलगो पहुंचे .

विज्ञापन

गोलगो गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद का फैसला आने के बाद रविवार को न्यायालय के आदेश पर दखल दहानी का कार्य किया गया. व्यवहार न्यायालय के नाजिर की अगुवाई में सर्वे जानकार आयुक्त रामरतन शर्मा के साथ बेंगाबाद सीओ अमीर हमजा, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी अमर किशोर प्रसाद सिन्हा सदल-बल गोलगो पहुंचे और गांव में ढोल-नगाड़ा बजाकर ग्रामीणों को जानकारी देते हुए दखल दहानी का कार्य संपन्न कराते हुए झंडा लगाया. बताया गांव की सुकरी वगैरह बनाम सोनालाल सोरेन वगैरह के बीच जमीन विवाद सिविल न्यायालय में चल रहा था. इस मामले में सुकरी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए न्यायालय के पहल पर दखल दहानी का कार्य करवाया गया. दस एकड़ से अधिक भूमि पर झंडा लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola