Giridih News: स्तनपान को लेकर इनर व्हील क्लब ने किया जागरूकता कार्यक्रम

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 04 Aug 2025 4:00 AM

विज्ञापन

Giridih News: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इनर व्हील क्लब गिरिडीह ने डॉ शीला वर्मा की क्लिनिक में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

विज्ञापन

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इनर व्हील क्लब गिरिडीह ने डॉ शीला वर्मा की क्लिनिक में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. डॉ शीला वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के महत्व के विषय में जानकारी दी. इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं को स्तन कैंसर और गर्भाशय के कैंसर से बचाव, प्रारंभिक अवस्था में उसकी पहचान और सही इलाज संबंधी जानकारी दी. क्लब ने सभी महिलाओं को कपड़े का थैला और फल दिया. क्लब की अध्यक्ष हेमा दत्ता, रेखा तरवे, रूही अहमद, आराधना सोनी कंधवे, रुचि तर्वे आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola