ePaper

अवैध कोयला लदी पिकअप वैन जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated at : 05 Jun 2024 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध कोयला लदी पिकअप वैन जब्त, चालक गिरफ्तार

सरिया थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात कोयरीडीह-पुरनीडीह मार्ग पर अवैध कोयला लदी पिकअप वैन के साथ चालक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गिरिडीह.

सरिया थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात कोयरीडीह-पुरनीडीह मार्ग पर अवैध कोयला लदी पिकअप वैन के साथ चालक को गिरफ्तार किया है. यह बुधवार को सरिया-बगोदर के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने दी. उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात 1.50 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि पिअकप वैन में अवैध कोयला लोड कर जाया जा रहा है. सूचना के बाद सअनि भरत सिंह सिकरीवाल व टीम को छापेमारी का निर्देश दिया गया. पुलिस ने कोयरीडीह-पुरनीडीह मार्ग पर अवैध कोयला लदी पिकअप वैन जेएच एए एजी 1616 को जब्त किया. वैन में प्लास्टिक बोरी में तीन टन अवैध कोयला लदा हुआ था. पुलिस ने चालक से कोयला से संबंधित कागजात मांगा तो उसने कागजात नहीं दिखाया. इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया. चालक राकेश कुमार भुपतडीह थाना-जमुआ को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चालक के पास से दो मेाबाइल फोन जब्त किया है. इस संबंध में सरिया थाना में कांड संख्या 134/2024, दिनांक 05.06.2024,भादवि की धारा 414, 175, 34 भादवि एवं 30 (टू) कोल माइंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने चालक को जेल भेज दिया. इस संबंध में चालक व सहयोग राजेश विश्वकर्मा के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola