Giridih News: हांसदा 11 चिलगिली की टीम का फुटबाल टूर्नामेंट पर कब्जा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: हांसदा 11 चिलगिली की टीम का फुटबाल टूर्नामेंट पर कब्जा

Giridih News: तीन टीमों के बीच खेले गए निर्णायक मुकाबले के बाद फाइनल मैच हांसदा 11 चिलगिली और लोकल बॉय देवरी के बीच आयोजित हुआ.

विज्ञापन

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सलगाडीह मैदान में पिछले तीन दिनों से चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हो गया. इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया था. इसमें प्रथम स्थान हांसदा 11 चिलगिली, दूसरा लोकल बॉय देवरी और तीसरा स्थान कोशिलवा की टीम को प्राप्त हुआ.

लोकल बॉय देवरी उपविजेता रही

रोमांचक फाइनल मैच में हांसदा 11 चिलगिली की टीम विजेता बनी, जबकि लोकल बॉय देवरी उपविजेता रही. विजेता टीम को तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव, पूर्व मुखिया इब्राहिम अंसारी और तिसरी थाना के एएसआई संजय टुडू के हाथों ट्रॉफी के साथ 20, हजार की नकद राशि प्रदान की गई. फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए नगीना भूला, पूर्व उपमुखिया बीरेंद्र बरनवाल,रामदेव प्रसाद, राजकुमार यादव, महेश पंडित, नुनवा हांसदा, अनिल हेंब्रम सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola