Giridih News :ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Jun 2026 10:30 PM
Giridih News :विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के गराइडीह में पर्यावरण संरक्षण व जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम वन प्रमंडल पदाधिकारी गिरिडीह पूर्वी के निर्देश तथा वन क्षेत्र पदाधिकारी गिरिडीह के नेतृत्व में संपन्न हुआ.
कार्यक्रम में कल्याणपुर, गराइडीह, प्रतापपुर व चितनखारी सहित आसपास के गांवों के महिला-पुरुषों ने भाग लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों व वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की. अधिकारियों व कर्मियों ने ग्रामीणों को पौधरोपण, वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के दौर में वृक्षों का संरक्षण ना केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव सहित कई ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा. ग्रामीणों ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आश्वासन दिया.
विश्व पर्यावरण सप्ताह पर विद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण
विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय पीरटांड़ में जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत विद्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाये गये तथा विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख सविता टुडू ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया. रेंजर एसके रवि ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष मंदिलवार, प्रभारी वनपाल पंकज कुमार, जूलियस जस्टीन मुर्मू, प्रधान वनरक्षी गौतम कुमार राय, संजय पंडित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










