Giridih News :राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर गिरिडीह को मिला राज्यस्तरीय सम्मान

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर गिरिडीह को मिला राज्यस्तरीय सम्मान

Giridih News :राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन अवसर पर रांची में आयोजित राज्यस्तरीय सेमिनार-सह-ट्रेनिंग कार्यक्रम में गिरिडीह को सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन अवसर पर रांची में आयोजित राज्यस्तरीय सेमिनार-सह-ट्रेनिंग कार्यक्रम में गिरिडीह को सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. हिट एंड रन मामलों में पीड़ित आश्रितों को समय पर मुआवजा दिलाने की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिला. कार्यक्रम में राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ व परिवहन विभाग की सचिव विपब्रा भाल ने जिले को यह सम्मान दिया. कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी और सुरक्षित, सुव्यवस्थित व सुदृढ़ यातायात व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया.

हिट एंड रन मामले में बेहतर काम

वक्ताओं ने कहा कि हिट एंड रन जैसी संवेदनशील घटनाओं में पीड़ित परिवारों को त्वरित न्याय और मुआवजा दिलाना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है. गिरिडीह जिले ने इस दिशा में बेहतर समन्वय, सतत निगरानी और प्रभावी कार्यप्रणाली के माध्यम से सराहनीय कार्य किया है, जो अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय है. जिले को मिली इस उपलब्धि पर अधिकारियों और सड़क सुरक्षा से जुड़े कर्मियों को बधाई दी गयी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola