Giridih News: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 27 Jul 2025 12:42 AM

विज्ञापन

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी गांव में शनिवार की देर शाम गणेश यादव की 36 वर्षीय पत्नी रंजू देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. गणेश पचंबा स्थित श्री गोयल गोशाला में काम करता है. उसने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह भोजन के लिए घर आया था. खाना खाने के बाद वापस अपने काम पर लौट गये. शाम में अचानक बेटे का फोन आया और घटना की जानकारी दी. घर पहुंचने पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला, तो पत्नी को पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका देखा. उसे नीचे उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola