Giridih News : दो मकान में आग लगी, एक लाख का नुकसान

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट से दो खपरैल मकान में आग लग गयी. इससे दोनों मकान से 10 हजार नकद समेत एक लाख का नुकसान हुआ.
मुंडरो के पूर्व पंसस जगदीश महतो ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे मुंडरो पंचायत के हेठ टोला के सिंघवा टोला में कारू महतो व सावित्री देवी का मकान अगल-बगल है. कारू के घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. धुआं निकलते देख लोग हो-हल्ला करने लगे. जब तक लोग जमा होते, तब तक आग पूरे मकान में फैल गयी. सावित्री का मकान भी आग के चपेट में आ गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी में चावल, गेहूं, आलू, कपड़े समेत नकद जलकर राख हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




