Giridih News : दो बाइकों में टक्कर, एक गंभीर

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेरगी में शनिवार की रात आठ बजे दो बाइकों में टक्कर हो गयी. इसमें तीन घायल हो गये. घायलों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चकरदहा का आशीष कुमार, पत्रोडीह का ईश्वर दास और पचंबा क्षेत्र का राहुल चौड़े शामिल हैं.
बताया गया कि बेरगी में स्पीड ब्रेकर के कारण एक बाइक असंतुलित होकर दूसरे बाइक से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर बैठे लोग दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तीनों को धनबाद रेफेर कर दिया. राहुल चौड़े की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




