Giridih News: झामुमो कार्यालय में शिबू सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: झामुमो कार्यालय में शिबू सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि

Giridih News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर देवरी थाना मोड़ स्थित झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर देवरी थाना मोड़ स्थित झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गयी. मौके पर महागठबंधन के घटक दल नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे. पार्टी के भीखन मंडल ने कहा कि झारखंड राज्य की पहचान, आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सामाजिक न्याय के लिए जो किया गया उनका संघर्ष अविस्मरणीय है. कार्यक्रम में झामुमो के फूलचंद हाजरा, रघु मरांडी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य विमल कुमार सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, भाकपा माले के प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी, रामनारायण दास, सुखदेव हाजरा, अनिल चौधरी, धोकल दास, मंजूर अंसारी, गेबेरियल मरांडी, अर्जुन सोरेन, टुकलाल हाजरा, व्यास राय, दासो महतो, प्रेमलता, छोटकी सोरेन, सुरेश यादव, फिरोज अंसारी, रीना बास्के, मनीष चौधरी, किशोर राय, उपेंद्र राय, ईश्वरी हाजरा, मुरारी हाजरा, तालो मरांडी सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola