Giridih News: सेविकाओं को दिया गया ट्रैकर ऐप का प्रशिक्षण

Updated at : 04 Mar 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: सेविकाओं को दिया गया ट्रैकर ऐप का प्रशिक्षण

Giridih News: तिसरी प्रखंड के एसडीपीओ कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पोषण ट्रैकर ऐप से संबंधित प्रशिक्षण सेविकाओं को दिया गया.

विज्ञापन

इसकी शुरुआत सीओ सह सीडीपीओ अखिलेश प्रसाद व महिला पर्यवेक्षिका शोषण मरांडी ने की. पहले दिन के प्रशिक्षण में सात पंचायत लोकाई, थानसिंहडीह, मंसाडीह, बेलवाना, चंदौरी, खिजुरी व खरखरी की सभी सेविकाओं ने भाग लिया. कहा गया कि सेविकाएं प्रतिदिन नियमित रूप से केंद्र खोलें. इस दौरान सेविकाओं को पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से केंद्र संचालन में आवश्यक गतिविधि डेटा को अपलोड करने की जानकारी दी गयी. साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य व पोषण से संबंधित बात बतायी गयी. मौके पर महाबीर महतो, सीमा देवी, रेणु देवी, आभा गुप्ता, ख़दीजा बानो, गुंजन गुप्ता, मीना सोरेन, जैसी किस्कू समेत कई सेविकाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola