Giridih News: 30 हजार मूल्य की लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: 30 हजार मूल्य की लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त

Giridih News: सूचना के बाद डीएफओ मनीष तिवारी व रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर ताराबाबा के पास ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. इस दौरान चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. वन विभाग के अनुसार जब्त लकड़ी को ईंट भट्ठा में खपाने की तैयारी थी.

विज्ञापन

गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने सोमवार की देर शाम ढिलुआ जंगल से सखुआ, महुआ बोटा लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. जब्त लकड़ी का दान 30 हजार रुपये बताया जा रहा है. बताया जाता है कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रखंड के ढिलुआ जंगल से बोटा लकड़ी लदा ट्रैक्टर गावां की ओर जा रहा है. सूचना के बाद डीएफओ मनीष तिवारी व रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर ताराबाबा के पास ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. इस दौरान चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. वन विभाग के अनुसार जब्त लकड़ी को ईंट भट्ठा में खपाने की तैयारी थी. मौके पर प्रभारी वनपाल राजेंद्र प्रसाद, हीरालाल पंडित, सुधीर बेसरा, सुरेश महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola