Giridih News: विधायक विनोद सिंह ने ने सरिया नगर पंचायत के आठ योजनाओं का शिलान्यास

Giridih News: विधायक श्री सिंह ने कहा कि वह लगातार विकास कार्यों को धरातल पर उतार रहे हैं. इससे विरोधी हतोत्साहित हैं और अनाप-शनाप बयान देते हैं. जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है. आनेवाले विधानसभा चुनाव में उन्हें इसका जवाब मिलेगा.
सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में विधायक विनोद कुमार सिंह ने 1.20 करोड़ की लागत से बनने वाली आठ योजनाओं का शिलान्यास गुरुवार को किया. योजनाओं में सरिया बालिका उच्च विद्यालय से टाउन हॉल तक लगभग एक किमी पीसीसी सडक निर्माण, गणेश मंदिर चौक से काली मंडा चौक तक पीसीसी पथ, चंद्रमारणी में राधे मास्टर के घर से मुर्गी फॉर्म तक पीसीसी, वार्ड नंबर दो में राजधनवार रोड से राजेश वर्मा बाउंड्री तक पीसीसी, वार्ड नंबर 12 मंधनिया में योगेंद्र सिंह घर से प्रसादी यादव घर तक पीसीसी, वार्ड नंबर एक में राधेश्याम पांडेय के घर से एचपी गैस गोदाम तक पीसीसी सड़क समेत आठ योजनाएं शामिल हैं. विधायक श्री सिंह ने कहा कि वह लगातार विकास कार्यों को धरातल पर उतार रहे हैं. इससे विरोधी हतोत्साहित हैं और अनाप-शनाप बयान देते हैं. जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है. आनेवाले विधानसभा चुनाव में उन्हें इसका जवाब मिलेगा. मौके पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी कुमार अजीत, नगर प्रबंधक शशिप्रकाश विशाल सिन्हा, भोला मंडल, विजय सिंह, केदार मंडल, राजू मंडल, जिम्मी चौरसिया, सोनू पांडेय, कुश कुशवाहा, धर्मपाल महतो, अमन पांडेय, सचिन जैन आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










