Giridih News : मैत्री क्लब हरिपुर आसनसोल ने जीता खिताब

Updated at : 08 Mar 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : मैत्री क्लब हरिपुर आसनसोल ने जीता खिताब

Giridih News : फूलो झानो क्लब करमाटांड़ चतरो द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को मैत्री क्लब हरिपुर आसनसोल (पश्चिम बंगाल) व एके क्लब गिरिडीह छात्रावास के बीच खेला गया.

विज्ञापन

मैत्री क्लब के कप्तान गौतम कुमार मुर्मू ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. एके क्लब गिरिडीह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 86 रन बनाये. जवाबी पारी में मैत्री इलेवन की टीम ने 7.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. मैत्री क्लब की ओर से बल्लेबाज महादेव मुर्मू ने 18 गेंदों पर 48 रन बनाये.

अंपायर सोनू हेंब्रम व संतोष मरांडी, उद्घोषक मोतीलाल मरांडी, स्कोरर मौसम मरांडी थे. श्यामपुर मुंगेर की टीम तीसरे व चकाई जमुई की टीम चौथे स्थान रही. जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, उस्मान अंसारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा के महेंद्र वर्मा, झामुमो के पौलुष हांसदा, पूर्व मुखिया सुरेश हाजरा, वरीय शिक्षक उमाशंकर राम, वरिष्ठ खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह, हिमांशु शेखर सिंह, रामप्रसाद मुर्मू आदि ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.

गिरिडीह टीम के सुभाष कोड़ा को मैन ऑफ द मैच व मैत्री क्लब के महादेव टुडू को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष अनीता बेसरा, सचिव कर्मिला सोरेन, सुनीता टुडू, बसंती मरांडी, संचालक मोतीलाल मरांडी, संतोष मरांडी, नागेश्वर हेंब्रम, राजकिशोर मरांडी आदि ने योगदान दिया.

महिलाओं के बीच करायी गयी स्पर्धा

इस दौरान महिलाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता करवायी गयी. घड़ा दौड़ में सोनी टुडू, सुनीता टुडू व अनिशा मुर्मू तथा कुर्सी दौड़ में सोनी टुडू, कर्मिला सोरेन व अनिशा मुर्मू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं. इसके अलावा 400 व 200 मीटर की दौड़ में भी महिलों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola