Giridih News: प्रेमी जोड़े ने थाने में किया सरेंडर, कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी युवती
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 29 Mar 2025 12:44 AM
विज्ञापन
Giridih News: काॅलेज जाने की बात बताकर सोमवार को प्रेमी संग फरार प्रेमी युगल ने शुक्रवार को बेंगाबाद थाना में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी देकर थाना बुलाया. दोनों के बालिग होने के कारण बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया.
विज्ञापन
इधर, दोनों एक-दूसरे से शादी रचाने की बात कह रहे थे. मामला मानजोरी पंचायत के एक गांव का है. सोमवार को युवती काॅलेज जाने की बात बताकर घर से निकली तो वापस नहीं लौटी. खोजबीन में पता चला कि गांव का एक युवक भी फरार है. इसके बाद युवती के परिजनों ने बेंगाबाद थाना में युवक पर युवती को भगा ले जाने का आवेदन दिया.
युवती बोली भगया नहीं, अपने मन से गयी थी युवक के साथ
इधर, युवती ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि उसे कोई भगाया नहीं है बल्कि वह स्वेच्छा से उक्त युवक के साथ निकली है. दोनों शादी करना चाहते हैं. इधर, परिजनों ने दोनों से संपर्क स्थापित किया और शादी कराने पर सहमति जतायी. तब, शुक्रवार को दोनों ने बेंगाबाद थाना पहुंच गये. प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों घर से भागने के बाद दिल्ली चले गये, लेकिन परिजनों के बुलावा पर वापस लौटें हैं.दोनों के घर वाले शादी के लिए हुए सहमत, तो बनी बात
दोनों के परिजन शादी के पूर्व तैयारी करने की बात बताकर दोनों को अपने-अपने घर लेकर चले गये. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के बालिग होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










