Giridih News: केस नहीं होने से नाराज झामुमो कार्यकर्ता डीसी से मिले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Dec 2024 10:53 PM
अनाज लदा वाहन पकड़े जाने के मामले में आवेदन देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से नाराज झामुमो कार्यकर्ता शुक्रवार को डीसी से मिले. कार्यकर्ताओं ने मामले पर चिंता जाहिर करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.
विदित हो कि गत बीते सोमवार की शाम बिरनी प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं ने सरकारी अनाज लदा पिकअप वाहन पकड़कर बिरनी पुलिस को सोंपे जाने व दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया था. यह जानकारी देते हुए झामुमो नेता मुमताज अंसारी ने बताया कि मामले से अवगत कराने के बाद डीसी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. बताया गया कि गत सोमवार को लगभग चार बजे पिकअप वाहन (जेएच 11एम 8693) से बिरनी जेएसफसी गोदाम से बरहमसिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उक्त वाहन को रोककर वाहन पर लदे अनाज के कागजात मांगने पर चालक आनाकानी करने लगा. कुछ देर एसआइओ का कागजात दिखाया तो उसमें चोंगाखार पंचायत के गुरहा गांव में संचालित ज्योति महिला एसएचजी का नवंबर का अनाज भेजे जाने की बात सामने आयी. उक्त एसआइओ में 14 नवंबर को अनाज भेजने की तिथि उल्लिखित थी. ऑनलाइन चेक करने पर पता चला कि उक्त एसएचजी नवंबर का अनाज वितरण कर चुका है. शक के आधार पर डीएसओ, एसडीएम बगोदर सरिया, एसडीपीओ, बीडीओ व आपूर्ति पदाधिकारी को दूरभाष पर सूचना दी. सूचना पर पहुंचे आपूर्ति पदाधिकारी उक्त समूह को अनाज भेजने की बात साबित नहीं कर पाये. इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर अनाज समेत वाहन को बिरनी पुलिस को सौंप दिया गया. साथ ही बीते मंगलवार को बिरनी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी थी, पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर डीसी को आवेदन दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










