Giridih News: घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत

Giridih News: चतरो–जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पूरनाबथान चतरो स्थित नौकाआहर के पास सोमवार की शाम में हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

बताया गया कि हीरोडीह थाना क्षेत्र के दसंधीडीह पंचायत के मोहलीडीह टोला निवासी तुलसी मोहली (30) सोमवार की रात अपनी बाइक से कोसोगोंदोदिघी जा रहा था. इसी दौरान पूरनाबथान के नौकाआहर के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक टकरा गयी. इस घटना में तुलसी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी देवरी पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे गिरिडीह रेफर कर दिया. इलाज के दौरान सोमवार की रात गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में तुलसी मोहली की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola