Giridih News: जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Dec 2024 10:50 PM

विज्ञापन

Giridih News: मुफस्सिल थानांतर्गत ऊंदरों गांव में जमीन विवाद को ले दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में 10 लोग घायल हो गये. शुक्रवार को सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना में एक पक्ष से इजराफिल अंसारी, लतीफ मियां, शाहिदा खातून, संविदा खातून, बसों खातून, अलाउद्दीन अंसारी और साहिल अंसारी घायल है.दूसरे पक्ष से मोहम्मद तूफानी अंसारी, मोहम्मद राजू अंसारी और सहाना खातून घायल हैं.

विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है. पहले पक्ष के इसराइल अंसारी ने बताया कि घर के पास स्थित उनकी जमीन पर आरोपी काम कर रहे थे. मना करने पर वे लोग भड़क गये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. दूसरे पक्ष के मो राजू अंसारी में बताया कि उक्त जमीन का बटवारा नहीं हुआ है. बावजूद इसके आरोपी जमीन पर हमेशा अपना दावा जताते हैं. शुक्रवार को उक्त जमीन पर जाने पर वे लोग कहने लगे कि अपनी जमीन बताते हुए वहां से चले जाने को कहने लगे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी और विवाद मारपीट तक पहुंच गया. इधर, मामले को लेकर दोनों पक्ष ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्ष ने आवेदन दिया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola