Giridih News : मंदिर की दीवार तोड़ने पर विवाद, पुलिस ने मामला शांत कराया

Giridih News: नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार में शुक्रवार की रात मंदिर की दीवार बिना मंदिर समिति की अनुमति के तोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के विक्की कुमार और दूसरे पक्ष के मुकेश साव घायल हो गये.
विक्की ने बताया कि रामनवमी की तैयारी को लेकर मंदिर में रंग-रोगन का काम चल रहा था. इसी बीच मंदिर के पीछे रहनेवाले मुकेश साव ने पीछे की दीवार तुड़वा दी. जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग मुकेश से पूछने के लिए मंदिर के पास गये. उससे कहा गया कि मंदिर समिति की बिना अनुमति के दीवार को क्यों तोड़ा, तो वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतर गया. इसके बाद मामले की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और दीवार तोड़ने वाले को लेकर थाना चली गयी. कुछ देर के बाद शांति व्यवस्था भंग नहीं करने की हिदायत देते हुए पीआर बांड पर उसे छोड़ दिया गया. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को समझा दिया गया है. इसके बाद भी किसी तरह का विवाद होता है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




