Giridih News: डीडीसी ने की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, दिये कई निर्देश

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 24 May 2025 11:53 PM

विज्ञापन

Giridih News: डीआरडीए सभागार में डीडीसी स्मृता कुमारी ने बगोदर, बेंगाबाद, बिरनी और डुमरी प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक के साथ मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

समीक्षा के क्रम में कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दें. बैठक के दौरान डीडीसी ने बारी-बारी से सभी महत्वकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की तथा मनरेगा के सभी आयामों में प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया. इसके अलावा अबुआ आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 एवम 2024-25 में स्वीकृत आवासों में फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड देने के बाद पेंडिंग जियो टैग को ससमय करवाते हुए आवास पूर्ण कराने का निदेश दिया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को स्वीकृत करने एवं अयोग्य लाभुकों को रिमांड करने तथा ससमय किस्तों का भुगतान करने का निर्देश दिया गया.

डिलेड आवासों को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

साथ ही वित्तीय वर्ष 16-17 से 21-22 के डिलेड आवास को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में डीआरडीए निदेशक रंथू महतो ने कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें ताकि सुनियोजित ढंग से योजनाओं को पूरा किया जाये और लोगों को उसका लाभ मिले. उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें.

साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कार्यान्वित की गयी प्रगति की समीक्षा की

साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कार्यान्वित की गयी प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिया. बैठक में बगोदर, डुमरी, बिरनी और बेंगाबाद के बीडीओ, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola