Giridih News: हरिहरधाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 04 Aug 2025 11:56 PM

विज्ञापन

Giridih News: सावन माह की अंतिम सोमवारी पर बगोदर के हरिहरधाम मंदिर समेत विभिन्न शिव मंदिरो में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी. हरिहरधाम मंदिर में सुबह चार बजे से जलाभिषेक के लिए लोग पहुंचने लगे.

विज्ञापन

शाम शाम छह बजे तक मंदिर में पूजा के लिए लोग पहुंचते रहे. शिवभक्तों की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटी के सदस्य सुरक्षा व्यवस्था में जुट रहे. लोगों को बारी-बारी से जलाभिषेक के लिए गर्भगृह भेज रहे थे. वहीं, मंदिर और आसपास में पूजा सामान की कई दुकानें सजी हुई थीं. मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे से गूंजता रहा. महिलाओं ने सोमवारी का व्रत रखा. हरिहरधाम मंदिर में शाम में भगवान शंकर का शृंगार व आरती का आयोजन किया. मंदिर के पुजारी विजय पाठक ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवारी पर काफी संख्या में लोग पहुंचे. इसके अलावा बगोदर थाना शिव मंदिर, नीचे बाजार शिवाला मंदिर, मंझलाडीह शिव मंदिर, कृष्णा नगर के पंचमुखी मंदिर, प्राकृतिक धाम, हनुमानगढ़ी, पत्थलडीहा-खटैया समेत अन्य शिवमंदिरों में पूजा व जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ जुटी.पत्थलडीहा-खटैया मंदिर में भंडारा का भी आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola