Giridih News: बुढ़ियाटांड़ की टीम ने जीता फुटबाल का पहला मैच

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: बुढ़ियाटांड़ की टीम ने जीता फुटबाल का पहला मैच

Giridih News: देवरी प्रखंड के दुम्माटांड़ (बुधुवाडीह) स्थित फुटबॉल मैदान में मंगलवार को शिशु बगान फुटबॉल क्लब दुम्माटांड़ (बुधवाडीह – चिलखारी) के द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार, सिंह, आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन मुर्मू, गोपाल मुर्मू, मांझी हड़ाम नागेश्वर मुर्मू, झामूमो नेता श्यामलाल मुर्मू, अनिल टुडू, शिवलाल किस्कू व पिंटू मुर्मू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. प्रतियोगिता का पहला मैच मुर्मू ब्रदर्स बुढ़ियाटांड़ व एक्सप्रेस स्पॉर्टिंग क्लब लक्षुआडीह की टीम के बीच खेला गया. इसमें बुढ़ियाटांड़ टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लक्षुआडीह की टीम को पराजित कर दिया. मैच के निर्णायक बाबूराम मुर्मू थे. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अर्जुन मुर्मू, गोपाल मुर्मू, सचिव अनिल टुडू, शिवलाल किस्कू, कोषाध्यक्ष दीपक टुडू, बुधन मुर्मू, उपाध्यक्ष राजेश मुर्मू, समित मुर्मू, उपसचिव राजू हेंब्रम, प्रेम टुडू, विकास मुर्मू, राजेश, सिंटू, अजय, अजीत, सूरज, रोहित, रबिन, मक्खन, गुलाब, मंगलदेव, वर्षा, अमित, विकास, संजय, नीरज आदि योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola