Giridih News : खरियोडीह डैम में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 08 Mar 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : खरियोडीह डैम में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के खरियोडीह डैम से शनिवार को पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया. शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह के रहने वाले 60 वर्षीय मो इब्राहिम के रूप में हुई.

विज्ञापन

बताया गया कि शनिवार की सुबह कुछ बच्चे डैम में मछली मारने के लिए गये, तो उनकी शव पर पड़ी. जानकारी मिलने पर मुखिया समेत स्थानीय लोग डैम किनारे पहुंचे. इसके बाद पचंबा पुलिस को सूचित किया गया. सूचना पर पुलिस पहुंची.

स्थानीय लोगों के सहयोग से शव पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. हालांकि, जब पुलिस ने शव बरामद किया, तब पहचान नहीं हो पायी थी. बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ दिनों पूर्व एक व्यक्ति के गुम जाने से संबंधित नगर थाना में सनहा दर्ज करवाया गया था.

सनहा दर्ज करने वालों को बुलाया गया, तब मृतक की पहचान हुई. मृतक के बेटे मो साजिद ने कहा की उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. चार मार्च की शाम से घर से गायब थे. पांच को नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया था.

क्या कहते हैं थानेदार

पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे ने उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहने और इलाज चलने की बात कही है. इसलिए मामले को लेकर यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola