Giridih News: बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, दिये कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, दिये कई निर्देश

Giridih News: धनवार प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ देवेंद्र कुमार दास ने कर्मियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्हें कई निर्देश भी दिये. समीक्षा के क्रम में बीडीओ ने 2023-24 व 2024-25 के अबुआ आवास के वैसे लाभुकों को जिन्हें तीसरी किस्त भुगतान किया गया है, उनका आवास तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया. वैसे लाभुक जिन्होंने तीन नोटिस के बाद भी आवास का काम शुरू नहीं किया है, उनसे राशि की वापसी के साथ-साथ कार्रवाई की बात कही.

विज्ञापन

पंचायत सचिवों को वर्ष 2021, 22 व 23 के पुराने अपूर्ण आंबेडकर व प्रधानमंत्री आवास को लाभुकों से मिलकर पूर्ण करवाने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री 2-0 फेज के जिन लाभुकों को स्वयं सर्वे किया गया है, वैसे लाभुकों को 15 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया गया. सभी प्रकार के आवासों पर समय समय पर जियो टैग व कार्य करवाने का को कहा. कहा कि पूरे प्रखंड में 3411 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का आधार लिंक नहीं है. इसकी सूची पंचायत भवन के नोटिस बोर्ड में लगायी गयी है. ऐसे लाभुक बैंक जाकर अपने खाता में आधार लिंक करवायें. सभी पंचायत सचिव को वृद्धा पेंशन लाभुकों का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. मनरेगा योजना में बागवानी, बिरसा सिंचाई कूप, अबुआ आवास व प्रधामनंत्री आवास योजना में मानव दिवस सृजित कर मैनडेज देने को कहा गया. बैठक में बीपीआरओ प्रदीप कुमार, बीपीओ अजीत चौधरी, जेई अंकुश कुमार, विजेंद्र आशित, दशरथ प्रसाद, पंचायत सचिव रामशरण यादव, संतोष कुमार, राजकुमार यादव, हरिहर महथा, दिलीप कुमार, सरयू राय, पूजा कुमारी, रोजगार सेवक महेंद्र राय, हरिहर साव, प्रभाष पांडेय, रंजीत दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola