Giridih News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 75710 मामलों का निष्पादन

Giridih News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया. इसमें कुल 75710 मामलों का निष्पादन किया गया.
इस दौरान पांच करोड़, 79 लाख, 34 हजार, पांतत रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन व सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.
उद्घाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश धनंजय कुमार, जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज चंद्र झा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय व प्राधिकार की सचिव सोनम बिश्नोई ने संयुक्त रूप से किया.न्यायालय का बोझ होता है कम : प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश
अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि वर्ष 2025 के लिए यह पहली राष्ट्रीय लोक अदालत है. इसमें आमजनों एवं पक्षकारों को लाभ दिया गया. सभी न्यायालयों में लंबित व प्री लिटिगेशन मामलों का निष्पादन इस अदालत के माध्यम से किया जा रहा है.ऐसे आयोजन से पक्षकारों को अपने मामलों में त्वरित निष्पादन का लाभ तो मिलता ही है, साथ ही इससे न्यायालय का बोझ भी कम होता है. इसमें सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल मामलों, बैंक मामलों, वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों, बिजली, वन विभाग, उत्पाद, माप तौल, खाद्य सुरक्षा इत्यादि विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन लोक अदालतों के माध्यम से होने से आमजनों को काफी राहत मिलती है.
महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के अधिकार व सशक्तीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया. आमजनों व पक्षकारों को इसमें उपस्थित होकर अपने मामलों का निष्पादन करवाने के लिए बधाई दी गयी. अधिवक्ता संघ के ने भी इस लोक अदालत की विशेषता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी प्रिया ने किया.14 पीठों का किया गया था गठन
अदालत को सफल बनाने के लिए 14 पीठों का गठन किया गया था. सभी पीठों के पीठासीन पदाधिकारियों ने आवंटित मामलों को निष्पादित किया. बताया कि आज इसमें अभी तक प्री लिटिगेशन मामले एवं लंबित मामले सहित कुल 75710 मामलों का निष्पादन किया गया.विधिक सेवा प्राधिकार के सामंजस्य से परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ कुमार गौतम, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी निकिता, सभी न्यायिक पदाधिकारी, सभी अधिवक्ता सहित कई विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




