Giridh News: बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Giridh News: बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

Giridh News: गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में अहिल्यापुर पुलिस ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड हटिया में छापेमारी कर चोरी की बाइक बेचने आए तीन शातिर चोरों को धर दबोचा. पुलिस ने हाट में बेचने आये एक चोरी की बाइक के अलावे एक अपराधी के घर से चार यानी कुल पांच चोरी की बाइक बरामद की. वहीं आरोपियों के कब्जे से नौ मोबाइल भी जब्त किये.

विज्ञापन

एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोगनियां टांड गांव निवासी राहुल मिश्रा बाइक चोरी समेत अन्य कई चोरी कांडों में संलिप्त है. वह बेलाटांड हटिया में चोरी की बाइक बेचने आया है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में इंस्पेक्टर कमाल खान,अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सााप समेत अन्य पुलिस बलों की विशेष टीम गठन कर बेलाटांड हटिया में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान बेलाटांड हटिया स्थित शेड में कुछ व्यक्ति बाइक लगाकर खड़े थे. पुलिस को देखकर सभी भागने लगे जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा. गिरफ्तार बाइक चोरों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोगनियां टांड गांव निवासी 30 वर्षीय राहुल मिश्रा, 24 वर्षीय टुनटुन राय व मरगोमुंडा के 20 वर्षीय मंतोष भोक्ता के कब्जे से नौ मोबाइल समेत हटिया में बेचने आये एक बाइक को जब्त किया गया.

आरोपियों की निशानदेही पर बरामद की चार अन्य बाइक

इसके उपरांत आरोपियों की निशानदेही पर मंतोष भोक्ता के घर से चोरी की अन्य चार बाइक बरामद की गयी. इस मामले में अहिल्यापुर थाना में कांड संख्या 16/25 दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.एसडीओ ने बताया कि छापेमारी टीम में उनके साथ इंसपेक्टर कमाल खां, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, पुअनि साजिद खां, सअनि बैजनाथ मुंडा, हवलदार राजेंद्र प्रसाद सिंह, आरक्षी हरि यादव शामिल थे.

गिरफ्तार राहुल मिश्रा का रहा है आपराधिक इतिहास

एसडीपीओ ने बताया कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोगनियां टोड़ निवासी राहुल मिश्रा शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ अहिल्यापुर थाना में कांड संख्या 46/20 /धारा 457/380, कांड संख्या 21/24 धारा 414 भादवि, कांड संख्या 90 /17 धारा 414 भादवि समेत धनबाद थाना कांड संख्या 1091/14 धारा 377/511 भादवि दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola