आज एक साथ हजारों घरों में होगा गायत्री महायज्ञ
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :22 May 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूरे देश में गुरुवार को मनुष्य मात्र के उज्ज्वल भविष्य एवं कल्याण के लिए गृहे-गृहे यज्ञ अभियान का आयोजन होगा.
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार करायेगा महायज्ञ
हर घर में गृहे यज्ञ अभियान के तहत सुबह 8 बजे से 12 बजे तक होगा आयोजन
गिरिडीह.
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूरे देश में गुरुवार को मनुष्य मात्र के उज्ज्वल भविष्य एवं कल्याण के लिए गृहे-गृहे यज्ञ अभियान का आयोजन होगा. लाखों घरों में एक साथ सुबह 8 बजे से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जायेगा. गिरिडीह जिले में भी एक साथ लगभग तीन हजार घरों में गायत्री महायज्ञ संपन्न किया जायेगा. अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह गृहे-गृहे यज्ञ अभियान के जिला प्रभारी सुदामा नायक ने बताया कि इस कार्य के लिए गायत्री परिवार गिरिडीह द्वारा सभी प्रखंडों में जन जागरण अभियान चलाया गया है. लगभग तीन हजार लोग अपने-अपने घरों में स्वयं गायत्री महायज्ञ करने के लिए तैयार हुए हैं. कुछ घरों में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा महायज्ञ संपन्न करवाया जायेगा. बताया कि जिले के सभी प्रज्ञापीठ एवं चेतना केंद्रों सहित जमुआ प्रखंड अंतर्गत प्रज्ञापीठ चचघरा में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा, जिसमें गांव के लोगों द्वारा मनुष्य मात्र के उज्ज्वल भविष्य एवं कल्याण के लिए अपने हाथों से यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान की जायेंगी. कहा कि जब एक साथ एक समय में हजारों लोग अपने-अपने घरों में यज्ञ का आयोजन करेंगे, तो इस कार्य से पर्यावरण भी शुद्ध होगा. साथ ही आध्यात्मिक ऊर्जा से लोगों के मनों में छाये हुए कुविचार एवं उनकी बुराइयां दूर होंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में कामेश्वर सिंह, बुधन प्रसाद वर्मा, सुदामा नायक, माथुर प्रसाद, सुरेश यादव, राजेश कुमार राम, अनिल कुमार साहू, मनोज शर्मा, संजय चौरसिया, काशी प्रसाद, विजय महतो, राम प्रसाद नायक, सुखदेव ठाकुर के अलावे गायत्री परिवार के तमाम सदस्य सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




