Giridih News: खाताधारक के गिरे 50000 रुपये गांडेय पुलिस ने वापस कराये

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: खाताधारक के गिरे 50000 रुपये गांडेय पुलिस ने वापस कराये

Giridih News: मोहदा मोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के परिसर में एक उपभोक्ता का पैसा मंगलवार को गिर गया. गांडेय पुलिस ने शिकायत मिलने पर छानबीन कर खाताधारक के पैसे वापस करा दिये.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांडेय बाजार निवासी बाल किशुन साव मंगलवार को खाते से पैसा निकालने बैंक की शाखा पहुंचे. उन्होंने बैंक से एक लाख 20 हजार रुपये की निकासी की. वह पैसा लेकर बैंक से बाहर निकल रहे थे, तभी उनका 50 हजार रुपया गिर गया. जब वे घर पहुंचे, तो पैसे कम मिले. बाल किशुन साव पुनः बैंक गये, मगर पैसा नहीं मिला. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. गांडेय पुलिस बैंक पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक की. श्री साव का गिरा पैसा कोई ग्राहक उठाकर ले जाते दिखा. पुलिस उस ग्राहक के घर पहुंची और पैसा बाल किशुन साव को लौटवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola